BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ ने कोयला मंत्री से की मुलाकात, जमा पानी का उपयोग सिंचाई के लिए करने की मांग

by bnnbharat.com
September 12, 2020
in समाचार
सांसद संजय सेठ ने कोयला मंत्री से की मुलाकात,  जमा पानी का उपयोग सिंचाई के लिए करने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सांसद संजय सेठ ने शनिवार को कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की. वार्ता के दौरान कोयला मंत्री को कहा कि खदानों में जमा लाखों क्यूबिक पानी का  सिंचाई में  उपयोग हो तथा लोगों तक स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए दीर्घकालीन योजना बने. 

रांची में उच्च स्तरीय लाइब्रेरी खोलने सहित अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया. सांसद सेठ ने कहा कि CCL के द्वारा रांची और इसके आस-पास के क्षेत्रों में कोयला उत्खनन का काम किया जाता है. इन क्षेत्रों की जो भी समस्याएं है उसका समाधान करना सीसीएल की जिम्मेवारी है. 

रांची के विद्यार्थियों वह साहित्य प्रेमी नागरिकों के लिए वर्तमान में रांची में CCL के द्वारा गांधीनगर में एक आधुनिक और व्यवस्थित लाइब्रेरी खोली जाए, जिसमें कम से कम 100 लोगों की बैठने की अच्छी व्यवस्था हो.

इसके साथ ही प्रतियोगी छात्र-छात्राओं व साहित्य में रुचि रखने वाले वैसे नागरिकों के लिए जन उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाए. इसकी स्थापना से स्थानीय नागरिकों एवं छात्र-छात्रों के कल्याण के लिए बहुत ही उपयोगी होगा. इससे रांची में रहकर अध्ययन करने एवं प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा.

खलारी में पुर्व में CCL  के द्वारा केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जाता था. वह विगत 10 वर्षों से बंद पड़ा है. CSR के महत्वपूर्ण कार्य में शिक्षा भी शामिल है. इतने लंबे समय से विद्यालय का बंद रहना कहीं न कहीं CCL की उदासीनता को दर्शाता है.

स्थानीय जनता की आवश्यकता वा लोककल्याण को ध्यान में रखते हुए एक समिति गठित कर अविलंब विद्यालय का संचालन प्रारंभ किया जाए. कोयला खदान में जमें पानी का सिंचाई में उपयोग हो तथा लोगों तब स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो सके, इसके लिए दीर्घ कालीन  योजना बनाई जाए.  CSR और वेलफेयर फंड से खलारी  को प्रदूषण मुक्त और उच्च नागरीय सेवा मिले, जिसे शहर का विकास हो यह सुनिश्चित की जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

Next Post

रांची विवि: योग विभाग में नामांकन शुरू

Next Post
रांची विवि: योग विभाग में नामांकन शुरू

रांची विवि: योग विभाग में नामांकन शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d