रांची:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री प्रकाश जावेडकर से उनके आवास पर रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ एवं पवन झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री बृजेश कुमार एचईसी मजदूर संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा, महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने मुलाकात की रांची सांसद संजय सेठ ने एचईसी के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की इसके साथ ही अध्यक्ष जीतू लोहरा एवं महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने एचईसी के कर्मियो के मांग पर चर्चा की एवं ज्ञापन सौंपा जिसमें एचईसी को परमाणु ऊर्जा में विलय करने को लेकर बात रखी गई एवं एचईसी की कार्यक्षमता पर विस्तार पूर्वक जानकारी माननीय मंत्री महोदय जी के समक्ष रखा गया. एचईसी को अविलंब एक सीएमडी देने,. 1जनवरी 2017 से लंबित पे रिवीजन., जब तक पे रिवीजन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तब तक अंतरिम राहत, नवनियुक्त तकनीकी कामगारो कि 12000 एरियर, एचईसी में लंबे समय से कार्य कर रहे अस्थाई कामगारों को एक साथ स्थाई करने और न्यूनतम वेतन 24000 हजार देने की मांग रखी गई. ,जिसमें केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री माननीय श्री प्रकाश जावडेकर जी ने इन सारे विषयों पर गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद मंत्री जी ने जल्द ही संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एचईसी के समस्याओं के साथ साथ कर्मियो के मांगों पर जल्द ही सकारात्मक पहल करने की बात कही.

