रांची: कोरोना के विरुद्ध चल रहे मुहिम में रांची के सांसद संजय सेठ ने अपने एक महीने का वेतन (₹1 लाख रुपए) प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया.
Also Read This: समाहरणालय में अधिकारी-कर्मचारी भी खरीद रहे हैं सब्जियां
उन्होंने सबों से आग्रह भी किया कि संकट की इस घड़ी में देश के साथ खड़े हों. अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार हर कोई मदद को आगे आयें.
यह मदद सिर्फ आर्थिक न होकर कई रूपों में हो सकता है. एक आग्रह आप सबसे यह भी है कि लॉकडाउन का पालन करें. सुरक्षा का चक्र टूटने नहीं पाए, इसका हम सब ख्याल करें.

