कहा-खाली बेड की झूठी सूचना देकर जनता को गुमराह कर रही सरकार
रांची:- रांची के सांसद संजय सेठ ने कोरोना संक्रमण से रांची व सम्पूर्ण झारखण्ड की विस्फोटक होती स्थिति पर चिंता जताई है और राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. श्री सेठ ने कहा है कि पहले तो लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहे थे, अब अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं मिल रही है. यह पूरी तरह से राज्य सरकार की विफलता है. कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि राज्य के स्वास्थय मंत्री यह स्वीकार कर रहे हैं कि दवाओं का कालाबाजारी हो रही है. मंत्री कह रहे हैं कि यदि बेड कम पड़े तो निजी अस्पतालों को टेकओवर करेंगे. जबकि प्रतिदिन यह खबर आ रही है कि अस्पतालों में बेड नहीं है. मरीज एंबुलेंस में पूरे शहर का चक्कर लगा रहे हैं और काल के गाल में समा जा रहे हैं.

