BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एचईसी अस्पताल पहुंचे सांसद संजय सेठ

by bnnbharat.com
March 4, 2021
in समाचार
सांसद संजय सेठ ने खिचड़ी का किया वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

और कहा : इस अस्पताल को ही है बेहतर ईलाज की जरूरत

रांची:- स्थानीय लोगों की शिकायत पर रांची के सांसद संजय सेठ ने आज गुरुवार को रांची के धुर्वा स्थित एचईसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में सांसद को वहां ढेर सारी विसंगतियां देखने को मिली, जिसे देखकर सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई है. सांसद जब उक्त अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे तो वहां सिर्फ चीफ मेडिकल ऑफिसर ही मौजूद थे. इसके अतिरिक्त ना तो अन्य कोई डॉक्टर दिखे और ना कोई नर्स. इसके अलावा कोई पैरामेडिकल स्टाफ भी वहां नहीं थे.

निरीक्षण के क्रम में सांसद को अस्पताल में यह देखने को मिला कि जिस एचईसी पर क्षेत्र का हजारों परिवार निर्भर है, उस एचईसी अस्पताल की स्थिति बहुत बुरी है. अस्पताल के ज्यादातर चिकित्सा उपकरण बेकार हो चुके हैं. वहां की स्वास्थ्य सेवा बिल्कुल बेहाल है. किसी तरह की कोई औषधि उपलब्ध नहीं है. मैन पावर की भी भारी कमी है. सबसे गंभीर बात कि उक्त अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है. निरीक्षण के बाद सांसद  सेठ ने सिर्फ यही कहा कि एचईसी अस्पताल को ही इलाज की जरूरत है. सांसद ने कहा कि इस बार अपने दिल्ली दौरे के क्रम में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल जी से मिलेंगे और एचईसी अस्पताल की बदहाली से उन्हें अवगत कराएंगे.  सेठ ने कहा कि अस्पताल में सरकारी टीकाकरण हो, यहाँ ब्लड बैंक सुचारू रूप से चले, क्षेत्र के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य सुविधा मिले. यह बहुत ही जरूरी है. इसके अतिरिक्त यहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की आवश्यकता भी महसूस हो रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे शीघ्र केंद्रीय मंत्री से मिलकर पूरी समस्या को रखेंगे. इस दौरान विनय जायसवाल, रामाशंकर प्रसाद, जीतू लोहरा, सुनील साहू, अरुण झा जी भी मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोजगार सृजन योजना से लोन देकर बेरोजगारों को बनाएं आत्मनिर्भर

Next Post

कांग्रेस भवन में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post
कांग्रेस भवन में ज्ञानरंजन की पुण्यतिथि मनायी गयी

कांग्रेस भवन में शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d