रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज जनता कर्फ्यू में लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया.
रांची एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग एवं पैरामेडिकल ग्रुप नहीं होने के कारण उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट डायरेक्टर से बात कर पैरामेडिकल ग्रुप एवं थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था कराई और बाहर से आने वाले जो भी लोग हैं उनकी जांच की व्यवस्था कराई.
उन्होंने डायरेक्टर से कहा एयरपोर्ट में जो भी यात्री बाहर से आते हैं या रांची से जाते हैं बिना जांच के किसी को भी परमिशन नहीं दिया जाए. इस पर कड़ाई से पालन किया जाए.
साथी रांची रेलवे स्टेशन पर आज केरल से 1000 के संख्या में यात्री रांची पहुंचे. रांची पहुंचने पर सांसद सेठ ने रांची के उपायुक्त से बात कर सभी लोगों की जांच आरएमसीएच में कराने एवं सभी यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था एवं भोजन की व्यवस्था कराई गई.
सांसद सेठ सत्र चलने के कारण दिल्ली में है वह दिन भर लगातार रांची की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.
उन्होंने इस संबंध में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री झारखंड के चीफ सेक्रेट्री उपायुक्त एयरपोर्ट के डायरेक्टर रेलवे के DRM सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख लोगों से संपर्क स्थापित कर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते रहे.
शाम 5:00 बजे दिल्ली आवास पर अपने परिवार के साथ वैसे सभी लोग जो कोरोना वायरस के लिए जंग लड़ रहे हैं, अपनी योगदान दे रहे हैं, डॉक्टर, पुलिस, प्रशासन के पदाधिकारी सभी सफाई कर्मचारी सभी मेडिकल स्टाफ नर्स सभी के प्रति उन्होंने थाली बजाकर आभार प्रकट किया.

