BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- लव जिहाद के खिलाफ झारखंड में बने कठोर कानून

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने देश को 50 साल पीछे धकेला: संजय सेठ
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड में बेटियों-बहनों को टारगेट कर समाजिक सद्भाव बिगाड़ रहे असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई जरूरी

रांची: झारखंड में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब तक झारखंड की हजारों बहनें व बेटियां इसका शिकार हो चुकी हैं. पहले प्रेम, उसके बाद विवाह और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव. ऐसे कई मामले हर महीने हम देखते हैं.

यह कोई छोटा मामला नहीं है, बल्कि यह समस्या अब समाजिक कोढ़ बनती जा रही है. उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लिखे एक पत्र में कहा है. अपने पत्र में सेठ ने झारखंड में भी लव जिहाद पर कड़ा कानून बनाने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि लव जिहाद निश्चित रूप से सभ्य समाज के लिए बहुत ही घृणित कार्य है. इससे समाज का ताना-बाना न सिर्फ टूटता है बल्कि सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है और एक दूसरे की विश्वसनीयता भी खतरे में आ जाती है.

उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में झारखंड में इस तरह के हजारों मामले सामने आए. कई मामलों में पुलिस केस दर्ज हुआ और कई मामले पुलिस के सामने नहीं आ सके. इस प्रकरण में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि अपना नाम और अपनी पहचान छुपा कर बहनों-बेटियों के साथ विवाह किया जाता है और बाद में उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है. सेठ ने अपने पत्र में कहा है कि जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा, रांची, दुमका, गिरिडीह, धनबाद सहित झारखंड के लगभग प्रत्येक जिले में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं.

इस मामले में यह आवश्यक है कि सरकारी स्तर पर कड़े कानूनी प्रावधान बनाए जाएं. ताकि हमारी बहन-बेटियां और उनका भविष्य दोनों सुरक्षित हो सके.

सांसद ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों का हवाला देते हुए कड़े कानून बनाने से संबंधित प्रस्ताव लाने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि झारखंड में इस साजिश के विरोध में कड़े कानून बनाए जाएं ताकि हमारी बेटियों व बहनों की अस्मिता से खेलने वाले, उनकी धार्मिक पहचान को चोट पहुंचाने वाले और समाज के सद्भाव को बिगाड़ने वाले, प्रेम के नाम पर धोखा देकर धर्मांतरण कराने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो सके.

सांसद ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि झारखंड की बहन-बेटियों की प्रतिष्ठा को देखते हुए मुख्यमंत्री इस दिशा में आवश्यक व ठोस कदम जरूर उठाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खजाना खाली, नगरी अंधेर: जयंत सिन्हा

Next Post

मैं बचपन से ही शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं: हीना परमार

Next Post
मैं बचपन से ही शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं: हीना परमार

मैं बचपन से ही शाहरुख खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं: हीना परमार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d