रांची : सांसद संजय सेठ ने सिल्ली में केंद्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल (निशंक) को पत्र लिखा. इसमें कहा गया है कि सिल्ली / मुरी में रेलवे जंक्शन है यहां सैकड़ो की संख्या में केंद्रीय कर्मचारी/ मजदूर काम करते हैं. यह क्षेत्र केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी सभी आवश्यक मापदंडो को पूरा करता है. यह एक ग्रामीण बाहुल क्षेत्र है, यहां ग्रामीण बच्चे बच्चियों को बुनियादी पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा बहुत मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है. इस स्थान पर केंद्रीय विद्यालय खुल जाने से हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु सुविधा उपलब्ध हो पाएगी.
शीघ्र ही इस संबंध में संज्ञान लेते हुए केंद्रीय विद्यालय खोलने हेतु समुचित कार्रवाई करें जिस से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो सके.

