BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

OTC मैदान के अस्तित्व को बचाने के लिए सांसद संजय सेठ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
केंद्रीय मंत्री परिषद के निर्णय का सांसद संजय सेठ ने किया स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने हेहल मैदान OTC ग्राउंड (SARD) के अस्तित्व को बचाने के लिए झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा. सांसद सेठ ने कहा OTC  मैदान इस क्षेत्र के 8 से 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के लिए यह एकमात्र मैदान है, जहां सैकड़ों की संख्या में आसपास के बच्चे खेलते हैं और सुबह शाम यहां की महिलाओं एवं बुजुर्गों, सहित सभी वर्ग के लोग टहलने एवं योग अभ्यास – व्याम करने आते हैं.

इस मैदान पर क्रिकेट, फुटबॉल, एथलीट व अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी नियमित रुप से अभ्यास करते हैं. यह मैदान पेड़ों से घिरा है, जो क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में मददगार है. स्वास्थ एवं पर्यावरण की दृष्टि से इस क्षेत्र में कोई दूसरा मैदान नहीं है.

विगत कई सालों से हेहल स्पोटिग द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता रहा है. यहां प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न खेल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है. इस ग्राउंड को पूर्व में भी एक बार अवैध तरीके से बेचने का मामला प्रकाश में आया था, परंतु हेहल स्पोटिग के सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कानूनी रुप से इसके  अस्तित्व को बरकरार रखने में सफलता पाई थी. परंतु फिर एक बार OTC  मैदान का अस्तित्व खतरे में नजर आ रहा है. सांसद सेठ ने बताया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनः इस मैदान की जमीन की खरीद बिक्री का प्रयास किया जा रहा है तथा इसमें गैरकानूनी तरीकों का सहारा लिया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण भावी पीढ़ी के बच्चों के खेलने कूदने सहित अन्य खेल प्रतिभाओं के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए इस जमीन पर गलत नजर रख कर खरीद- बिक्री व अन्य क्रिया- कलापों को अंजाम देने के मामले की जांच की जाए और गैर कानूनी काम करने वाले लोगों को चिन्हित कर वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए इस मैदान के अस्तित्व को बरकरार रख जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि बिल देश को अकाल की तरफ ले जाएगा: ममता बनर्जी

Next Post

शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला, 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्‍त

Next Post
झारखंड के विद्यालयों में 40 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त

शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला, 18 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्‍त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d