रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 1 एवं 2 के तहद अधूरी पड़ी योजनाओं को जल्द पूरा करने को लेकर मुख सचिव को पत्र लिखा.
ज्ञात हो कि सांसद सेठ ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने संबंधी पत्र लिखा था.
इस आलोक में केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से जवाब में बताया कि PMGSY के तहद कई योजनाएं अधूरी है. और कई योजनाओं पर काम शुरु भी नहीं हुआ है. दिसंबर 2020 तक यदि राज्य सरकार इन पर काम नहीं शुरू करती है तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा.
उक्त पत्र के आलोक में सांसद सेठ ने मुख्य सचिव को पत्र संलग्न करते हुए सभी अधूरी योजनाओं को जल्द शुरु करने को कहा है ताकि जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके.

