MP: लॉकडाउन के कारण सभी काम ठप पड़ा हुआ था. जिसे लेकर सांसद शंकर लालवानी ने सभी विभागों की बैठक बुलवाई और तेज़ी से काम करने के निर्देश दिए. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर लॉकडाउन के कारण निर्णय नही हो पा रहा था.
इंदौर शहर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर एक अहम बैठके हुई. सांसद शंकर लालवानी द्वारा बुलाई गई इस अहम बैठक में बायपास पर सर्विस रोड का निर्माण, इंदौर-बैतूल फोरलेन रोड, भंवरकुआं-तेजाजी नगर रोड का चौड़ीकरण, बेस्ट प्राइस के पास ओवर ब्रिज के मुद्दे प्रमुख थे. साथ ही तेजाजी नगर से खंडवा तक के फोरलेन रोड के लिए भूअर्जन पर भी बात हुई.
एमपीईबी ने खंडवा रोड पर बिजली के खम्भे शिफ्ट करने के लिए जल्द सर्वे की बात कही है. सर्विस रोड पर भी एनएचएआई और नगर निगम में लगभग सहमति बन चुकी है.
बैठक में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंचार्ज असाटी जी, एडीएम पवन जैन समेत एमपीईबी, पीएचई, वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

