BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा, भारत नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध

नेपाली पुलिस द्वारा भारतीयों को गोली मारने की घटना पर बोले सीतामढ़ी सांसद

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in Uncategorized
सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा, भारत नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा, भारत नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध

Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि भारत नेपाल के बीच बेटी- रोटी का संबंध है. यहां की बेटियों की शादी नेपाल में और नेपाल के बेटियों की शादी भारत में होती है. इन दिनों कोरोना संक्रमण के कारण बॉर्डर सील किया गया था. इस वजह से दोनों परिवार के लोग बॉर्डर पर नो मैंस लैंड पर आकर मिल रहे थे. उन्होंने कहा कि न जाने नेपाल पुलिस का मानवीय चेहरा कहां मर गया ? नेपाल पुलिस को उन लोगों को मना कर वापस भेज देना चाहिए था. लेकिन नेपाल पुलिस ने मना करने के बजाय उन लोगों पर गोली चला दी जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई एवं अन्य घायल हैं. आगे सांसद ने कहा कि इस घटना की जितनी भर्त्सना की जाए कम है. उन्होंने कहा कि वे सांसद होने के नाते उन्होंने बिहार सरकार के गृह विभाग से लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय तक इस मामले की सूचना दी है. दोनों देश के जिला स्तर की कमेटी भी संपर्क में है और आपस में बातचीत कर रही है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्रालय नेपाल सरकार से बात कर रही है एवं दोषी पुलिसकर्मी पर जरूर कार्रवाई होगी. इसके अलावा बॉर्डर पर दोनों देशों की ओर से परिवार के लोग एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस के साथ मिल सके, इसके लिए भी पहल करने की बात कही गई है.
वहीं, इस मामले पर सशस्त्र सीमा बल के डीजी कुमार राजेश चंद्रा ने बताया कि घटना सुबह 8:40 के आसपास की है, जब एक भारतीय परिवार नेपाल की ओर आ रहा था।

इस मामले पर आर्म्ड पुलिस फोर्स के अधीक्षक ने कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मियों ने 5 भारतीय लोगों पर फायरिंग की है, क्योंकि वह आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के जवानों के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे और नेपाल (Nepali Territory) में जबरदस्ती दाखिल होना चाहते थे।नेपाल पुलिस उन लोगों को तस्कर भी बता रही है,हालांकि इस बात के अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र के लालबंदी जानकीनगर के भारत-नेपाल सीमा पर हुई।इस फायरिंग में एक भारतीय की मौत हो गई।भारतीय की पहचान स्थानीय जानकीनगर टोला लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है,इसके अलावा एक जख्मी की पहचान लालबंदी के वार्ड नंबर एक निवासी विनोद राम के पुत्र उमेश राम के रूप में हुई है एवं दूसरे की पहचान सहोरवा गांव के वार्ड आठ निवासी स्व. बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र उदय शर्मा के रूप में हुई है। नेपाल की पुलिस द्वारा बंधक बनाया गया व्यक्ति जानकीनगर का लगन राय है।इस घटना के बाद से बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है।दोनों देशों के अधिकारी बॉर्डर पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं,वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सितंबर-अक्टूबर में 10 लाख नये राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी-मंत्री

Next Post

विद्युत चार्ज माफ करने की मांग को लेकर दिया धरना

Next Post
विद्युत चार्ज माफ करने की मांग को लेकर दिया धरना

विद्युत चार्ज माफ करने की मांग को लेकर दिया धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d