नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों की गूंज सोमवार को संसद में भी सुनाई दे रही है.
कार्यवाही शुरू होते ही सांसदों ने सीएए और एनपीआर को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. इससे पहले विपक्षी दलों की ओर से सीएए पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया गया था. सांसदों ने सरकार से एनआरसी व एनपीआर की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की.

