नई दिल्ली:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया कि सांसदों और अन्य लोगों को अब खाने की लागत के हिसाब से ही भुगतान करना होगा.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया कि साथ ही संसद की कैंटीन को अब नॉर्दर्न रेलवे के बदले ITDC (इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) चलाएगा. आपको बता दें कि संसद की कैंटीन में वेज थाली सिर्फ 35 रुपये में मिलती थी. वहीं, चिकन करी सिर्फ 50 रुपए में मिलती थी. थ्री कोर्स लंच की कीमत 106 रुपए निर्धारित थी और प्लेन डोसा मात्र 12 रुपए में मिलता था. इसके अलावा मटन करी सिर्फ 40 रुपये और चिकन बिरयानी 65 रुपये में मिलती थी. एक आरटीआई के जवाब में 2017-18 में यह रेट लिस्ट सामने आई थी.

