रांची : झारखंड की मशहूर गायिका मृणालिनी अखौरी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनायीं गयी हैं. उन्हें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र नाथ श्रीवास्तव व झारखंड प्रदेश प्रमुख आरती शरण ने उक्त जिम्मेवारी सौंपी है. सुश्री मृणालिनी को प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर महासभा के राजीव रंजन प्रसाद, कमल किशोर समेत पूरे कायस्थ समाज की ओर से बधाई दी है. इस मौके पर सुश्री अखौरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसपर खरा उतरने की कोशिश होगी.

