BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एमएस धोनी ने वापसी करते ही पूरा किया ‘शतक’, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
एमएस धोनी ने वापसी करते ही पूरा किया ‘शतक’, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) का पहला मैच कई मायनों में बेहद खास था. कोरोना वायरस के बावजूद इतने बड़े टूर्नामेंट का आगाज अपने आप में ही एक बड़ी बात है. साथ ही ये मुकाबला धोनी के फैंस के लिए भी काफी स्पेशल रहा. दरअसल एमएस धोनी 437 दिन के बाद क्रिकेट खेलने उतरे. वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइन के बाद धोनी ने आईपीएल 2020 में वापसी की. गजब की बात ये है कि धोनी ने वापसी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

एमएस धोनी ने लगाया ‘शतक’

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने वापसी के साथ ही अपना ‘शतक’ भी पूरा कर लिया. धोनी का ये शतक बल्ले से नहीं बल्कि विकेट के पीछे निकला. धोनी ने आईपीएल में 100 कैच लपकने का कारनामा कर दिखाया. धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो कैच लपके. इस मैच से पहले धोनी के 98 कैच थे. मैच में सबसे पहले धोनी ने क्रुणाल पंड्या का गजब कैच लपका और इसके बाद पोलार्ड का कैच पकड़ते ही उन्होंने अपने 100 आईपीएल कैच पूरे कर लिये. इस मैच में दो कैच लपकने के साथ ही धोनी के टी20 में 250 शिकार भी हो गए. वो टी20 क्रिकेट में 250 शिकार करने वाले इकलौते विकेटकीपर हैं.

फिर दिखा धोनी का जलवा

आईपीएल 2020 के पहले ही मैच में धोनी ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया. धोनी भले ही 39 साल के हो गए हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनकी फिटनेस अब भी किसी युवा खिलाड़ी को टक्कर देते हुए दिखती है. एमएस धोनी के कंधे और हाथ पहले से भी ज्यादा मजबूत दिखे. धोनी ने बताया कि वो लॉकडाउन के दौरान काफी ज्यादा वर्कआउट करते थे. एमएस धोनी ने बतौर कप्तान और विकेटकीपर भी अपनी टॉप फॉर्म दिखाई. धोनी ने मैच के दौरान कई ऐसे फील्डिंग मूव्स किये जिसकी वजह से मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक के विकेट गंवाने पड़े. साफ है धोनी ने 437 दिन पहले जहां से क्रिकेट को छोड़ा था, वहीं से उन्होंने एक बार फिर आगाज किया है. सच में ये खिलाड़ी कमाल का है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएसके ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

Next Post
उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d