BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MSME क्षेत्र को सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत: नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in समाचार
MSME क्षेत्र को सकारात्‍मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत: नितिन गडकरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हमें सकारात्‍मक सोच और आत्‍मविश्‍वास के साथ अगे बढ़ने की जरूरत है.

गडकरी ने ये बात अंतरराष्‍ट्रीय एमएसमई दिवस पर चेंबर ऑफ इंडियन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को कही.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आायोजित वेबिनार में नितिन गडकरी ने कहा कि हाल आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषि‍त आर्थिक पैकेज को लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है.

गडकरी ने कहा कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हमें एमएसमई के क्षेत्र में तेजी से कार्य करने होंगे.

अंतरराष्‍ट्रीय एमएसमई दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एमएसमई मंत्री नितिन गडकरी ग्लोबल एलायंस फॉर मास आंत्रप्रेन्‍योरशिप की नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट का विमोचन भी किया, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा, मेघालय के मुख्यमंत्री के. संगमा, पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इन्द्र सिंगला और उत्‍राखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे.

अपने संबोधन में गडकरी ने कहा कि एमसएमई ऐसा क्षेत्र है, जिसमें रोजगार सृजन के साथ ही अर्थव्यवस्था में तेजी से प्रगति की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.

नितिन गडकरी ने कहा कि राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के मुताबिक उनमें कुछ विशिष्टताएं हैं. खासकर एग्रो एमएमई, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में अनेक राज्यों में कार्यों की प्रबल संभावनाएं हैं.

गडकरी ने कहा कि हमारे देश की ग्रोथ में एमएसएमई का योगदान 29 फीसदी है, जिसे बढ़ाकर 50 फीसदी पर ले जाना है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में भारत जैसे विकासशील देश के लिए काफी संभावनाएं मौजूद हैं. गडकरी ने कहा कि एमएसएमई सेक्‍टर को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जो भी प्रयास हो सकतें हैं वो किए गए हैं.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनिया को चीन के खिलाफ एकजुट होने की है जरूरत: US सांसद

Next Post

चतरा में अवैध संबंध के शक में पति ने की हत्या, हुआ गिरफ्तार

Next Post
चतरा में अवैध संबंध के शक में पति ने की हत्या, हुआ गिरफ्तार

चतरा में अवैध संबंध के शक में पति ने की हत्या, हुआ गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d