BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुगलों का वंशज बताने वाले हबीबुद्दीन तुसी ने कहा,”अगर अयोध्‍या में बनेगा राम मंदिर तो दूंगा सोने की ईंट”

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
मुगलों का वंशज बताने वाले हबीबुद्दीन तुसी ने कहा,”अगर अयोध्‍या में बनेगा राम मंदिर तो दूंगा सोने की ईंट”
Share on FacebookShare on Twitter

खुद को मुगल साम्राज्‍य के अंतिम शासक बहादुर शाह जफर का वंशज बताने वाले राजकुमार याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए सोने की ईंट दान देने का प्रस्‍ताव दिया है। हालांकि उनका यह भी कहना है कि पहले मुगल बादशाह बाबर ने 1529 में बाबरी मस्जिद बनाई थी और वह उनके वंशज हैं इसलिए जमीन उन्‍हें सौंप दी जानी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि वंशज होने के नाते वे ही जमीन के असली हकदार हैं। याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने रविवार को कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उन्‍हें जमीन दे देगा तो वह लोगों की भावनाओं की खातिर राम मंदिर के लिए पूरी जमीन दान कर देंगे। 6 दिसंबर 1992 को हजारों ‘कार सेवकों’ ने विवादित बाबरी मस्जिद के ढांचे को ढहा दिया था।

हाल ही में 50 वर्षीय याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस का पक्षकार बनाने की भी मांग की थी। हालांकि तुसी की इस याचिका को कोर्ट ने अब तक स्वीकार नहीं किया है।

याकूब हबीबुद्दीन तुसी का तर्क है अयोध्‍या में विवादित जमीन को लेकिर किसी भी पक्षकार के पास अपने पक्ष को साबित करने के लिए कोई दस्‍तावेज नहीं है। चूंकि वह मुगलों के वंशज हैं इसलिए जमीन पर उनका हक है। उनका यह भी कहना है कि वह पहले ही तय कर चुके हैं कि वो पूरी जमीन मंदिर निर्माण के लिए दान कर देंगे।

याकूब हबीबुद्दीन तुसी अब तक तीन बार अयोध्‍या जाकर राम लला की पूजा कर चुके हैं और पिछले साल उन्‍होंने अपनी यात्रा के दौरान मंदिर निर्माण के लिए जमीन दान करने का प्रण लिया था। यही नहीं उन्‍होंने मंदिर के विध्‍वंस के लिए हिन्‍दुओं से माफी भी मांगी थी। इस दौरान उन्‍होंने अपने सिर पर चरण पादुका रखकर सांकेतिक रूप से माफी मांगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के युवाओं को एग्रीकल्चर क्षेत्र में रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का किया गया आयोजन

Next Post

श्रीनगर में फिर से खुले स्कूल, बहुत कम संख्या में नजर आएं छात्र

Next Post
श्रीनगर में फिर से खुले स्कूल, बहुत कम संख्या में नजर आएं छात्र

श्रीनगर में फिर से खुले स्कूल, बहुत कम संख्या में नजर आएं छात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d