BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं उनके रिश्तेदार

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in समाचार
मुकेश अंबानी से ज्यादा कमाते हैं उनके रिश्तेदार
Share on FacebookShare on Twitter

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की सैलरी से ज्यादा कंपनी में उनके रिश्तेदारों की सैलरी है। जहां अंबानी ने लगातार 11वें साल अपनी सैलरी को बढ़ाया नहीं है, वहीं कंपनी के बोर्ड में मौजूद उनके रिश्तेदारों की सालाना सैलरी में इजाफा किया गया है। वहीं नीता अंबानी को मिलने वाली फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।  कंपनी ने शुक्रवार को अपने वित्तीय परिणामों को जारी किया था। इसके अनुसार कंपनी को सात फीसदी ज्यादा मुनाफा हुआ था। वहीं जियो की आय में भी 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मुकेश अंबानी ने 2008-09 से अपनी सैलरी में किसी तरह का कोई इजाफा नहीं किया है। कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज भी उनकी सालाना सैलरी 15 करोड़ रुपये है। इसमें कमीशन, अलाउंस, अन्य लाभ आदि शामिल हैं। मुकेश अंबानी को 2018-19 में 4.45 करोड़ रुपये सैलरी और अलाउंस के तौर पर, कमीशन 9.53 करोड़ रुपये, अन्य लाभ 31 लाख रुपये और रिटायरमेंट लाभ के तौर पर 71 लाख रुपये मिले थे।

मुकेश अंबानी के दो रिश्तेदार भी कंपनी के बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक हैं। निखिल मेसवानी और हितल मेसवानी की सालाना सैलरी 20.57 करोड़ रुपये हो गई है। 2017-18 में इन दोनों भाइयों को 19.99 करोड़ रुपये, 2016-17 में 16.58 करोड़ रुपये, 2014-15 में 12.03 करोड़ रुपये सैलरी मिली थी। वहीं 2015-16 में निखिल को 14.42 करोड़ और हितल को 14.41 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिले थे।

कंपनी के एग्जिक्यूटिव निदेशक पी एमएस प्रसाद और रिफाइनरी के मुख्य अधिकारी पवन कुमार कपिल की सैलरी में भी पिछले साल के मुकाबले इस साल भी सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन दोनों व्यक्तियों की सैलरी क्रमशः 10.01 करोड़ और 4.17 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी की गैर-कार्यकारी निदेशक नीता अंबानी और एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन अरूंधति भट्टाचार्य को मिलने वाले कमीशन और फीस में भी इजाफा किया गया है। जहां नीता अंबानी को कमीशन के तौर पर 1.65 करोड़ रुपये कमीशन और सात लाख रुपये सिटिंग फीस के तौर पर मिले, वहीं भट्टाचार्या को 75 लाख रुपये कमीशन और सात लाख रुपये बोर्ड की बैठक में शामिल होने के तौर पर मिला।

कंपनी के बोर्ड में अन्य गैर-पूर्णकालिक निदेशकों में मानसिंह एल भक्ता, योगेंद्र पी त्रिवेदी, दीपक सी जैन, रघुनाथ माशेलकर, अदिल जैनुलभाई, रमिंदर सिंह गुजराल और शुमित बैनर्जी शामिल हैं।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनुपलब्ध ट्वीट्स की जानकारी जल्द ही देगा ट्विटर

Next Post

देश के सौ स्मार्ट शहरों में रांची अग्रणी पंक्ति में,समय पर गुणवता के साथ पूरा करें कार्य तो नंबर वन बनेगी रांची….सीपी सिंह.

Next Post
देश के सौ स्मार्ट शहरों में रांची अग्रणी पंक्ति में,समय पर गुणवता के साथ पूरा करें कार्य तो नंबर वन बनेगी रांची….सीपी सिंह.

देश के सौ स्मार्ट शहरों में रांची अग्रणी पंक्ति में,समय पर गुणवता के साथ पूरा करें कार्य तो नंबर वन बनेगी रांची....सीपी सिंह.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d