रांची: रांची के डोरंडा में हुए मुकेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और सात अपपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई हथियार भी बरामद किये गये है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश यादव हत्याकांड को अंजाम आपसी विवाद और पैसे के लेन देन में झगड़ा की वजह सेदेने की बात सामने आयी थी.
अपराधियों ने रांची के डोरंडा इलाके के फॉरेस्ट कॉलोनी में 26 फरवरी की रात करीब आठ बजे मुकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बताया गया है कि मुकेश अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था और वह पैदल 700 मीटर दूर पहुंचा ही था कि भी उसे गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही मुकेश की मौत हो गई थी.

