BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं राहुल गांधी

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
24 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान में घरों से ही करें इबादत: मुख्तार अब्बास नकवी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करने से नहीं चूकते. कोरोना वायरस और भारत-चीन सीमा विवाद और अब कृषि बिल को लेकर राहुल ट्वीट पर शायराना अंदाज में केंद्र पर सवाल खड़े करते हैं. उनके इन हमलों पर बीजेपी ने पलवार किया है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल को लफ्फाजी का लॉलीपॉप बता दिया है.

नकवी ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, राहुल गांधी लफ्फाजी का लॉलीपॉप हो गए हैं, लफ्फाजी से ज्यादा इनके पास और कुछ रह नहीं गया. रोज़ कहीं से उधार कविता लिखाकर ट्वीट कर देते हैं. राहुल ने गुरुवार को कृषि बिल पर ट्वीट करते हुए लिखा, किसानों के बाद मज़दूरों पर वार. ग़रीबों का शोषण, ‘मित्रों’ का पोषण यही है बस मोदी जी का शासन.

कृषि बिल को लेकर विपक्ष के विरोध पर नकवी ने कहा, भय और भ्रम का माहौल पैदा करके बिचौलियों की जागीरदारी को बचाने की कोशिश चल रही है. ये बिल किसानों के हित में है, ये किसानों की समस्याओं के समाधान, किसानों को बिचौलियों से मुक्ति देने वाला बिल है. इनके कहने से कोई बिल वापस नहीं होने वाला है.

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार द्वारा 51 जिलों में किसानों का कर्ज माफ किए जाने की बात सामने आने के बाद बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वह किया, लेकिन बीजेपी ने सिर्फ झूठे वादे किए.

गौरतलब है कि विपक्ष के भारी विरोध के बीच संसद में कृषि से सम्बंधित तीन बिलों को पास कर दिया गया है. कांग्रेस सहित सम्पूर्ण विपक्ष ने इन बिलों को किसान विरोध बता दिया है, वहीं कांग्रेस ने इसे किसानों का डेथ वारंट तक करार दिया. केंद्र की मोदी सरकार के इन बिलों के खिलाफ संसद से सड़क तक विरोध हो रहा है.

हरियाणा और पंजाब में किसान लगातार इन बिलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं. 25 सितंबर को किसानों ने पंजाब बंद का ऐलान किया है. किसानों ने साफ कर दिया है कि वे कृषि विधेयकों को बिल्कुल स्वीकर नहीं करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लंच ब्रेक… बहुत याद आता है लिट्टी चोखा से लेकर राजमा चवल

Next Post

विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है: डॉ मंजू सिन्हा

Next Post
विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है: डॉ मंजू सिन्हा

विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है: डॉ मंजू सिन्हा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d