उत्तर प्रदेश: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों ने के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया था.
मुलायम सिंह यादव की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं. इस कारण उन्हें कई बार अस्पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है.
मुलायम सिंह यादव एवं उनकी पत्नी साधना को मेदांता अस्पताल में बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे भर्ती कराया गया है. दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं. इनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है. वे भी कोरोना पाजिटिव हैं.

