BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां भद्रकाली मंदिर में पूर्व सीएम रघुवर दास ने विधि-विधान के साथ की पूजा अर्चना

by bnnbharat.com
February 19, 2021
in समाचार
 भाजपा के लिए राष्ट्रहित और राष्ट्रनीति सर्वोपरि: रघुवर दास

भाजपा की राजनीति जनता, समाज, देश के लिए : रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास शुक्रवार को ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए इटखोरी पहुंचे. इटखोरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया. कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए देखकर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी उत्साहित नजर आए. मंदिर परिसर में पहुंचकर पूर्व सीएम ने स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह तथा सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास के साथ पूरे विधि-विधान पूर्वक मां भद्रकाली की पूजा की.
पूजा के दौरान मंदिर के पुजारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय सांसद व विधायक को आशीर्वाद स्वरुप माता की चुनरी भेंट की. मंदिर परिसर में नारियल की संकल्प बड़ी चढ़ाने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने पंचमुखी हनुमान तथा शनि देव महाराज के मंदिर में भी जाकर पूजा पाठ किया. तत्पश्चात उन्होंने सहस्र शिवलिंग महादेव के मंदिर में जाकर पूरे भक्ति भाव के साथ बाबा का जलाभिषेक किया. पूजा अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन काफी शुभ है. प्रदेश व देश में सुख शांति कायम रहें इसी कामना के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किए हैं.
उन्होंने कहा कि माता से कामना की गई है कि प्रदेश व देश को मां भद्रकाली खुशहाल रखें. कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाए. इस मौके पर स्थानीय सांसद ने कहा कि वर्ष 2015 में आज ही के दिन तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भद्रकाली मंदिर में पहुंचकर इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ किया था. इन्हीं के कार्यकाल में महोत्सव को राजकीय उत्सव का दर्जा प्राप्त हुआ था. यह इटखोरी के लिए सौभाग्य की बात है कि वर्ष 2021 में इटखोरी महोत्सव के शुभारंभ के दिन पूर्व मुख्यमंत्री यहां पहुंचे हैं. मंदिर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्थानीय सांसद व स्थानीय विधायक के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व विधायक जय प्रकाश सिंह भोगता, वरिष्ठ भाजपा नेता युगल किशोर खंडेलवाल, कालीचरण सिंह, जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, शिवबालक सिंह, शुभम कुमार सिंह, निर्भय ठाकुर, रामदेव सिंह भोगता, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा, सतीश सिंह आदि ने स्वागत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेकाबू हुई कार, घर में घुसी, एक की मौत, चार घायल

Next Post

आपस में भिड़े कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही काटा बवाल

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस

आपस में भिड़े कांग्रेसी, प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही काटा बवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d