BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई: खार इलाके में ढही 5 मंजिला इमारत

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in समाचार
मुंबई: खार इलाके में ढही 5 मंजिला इमारत
Share on FacebookShare on Twitter

मायानगरी मुंबई में भारी मानसून ने सभी के जनजीवन को प्रभावित किया है. जिसके बाद बारिश की वजह से मंगलवार दोपहर 5 मंजिला एक इमारत ढह गया है. यह भीषण हादसा शहर के पॉश खार इलाके में हुआ. इस हादसे में 10 साल की एक बच्ची की मलबे में दबने से मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक 5 मंजिला इस इमारत का बड़ा हिस्सा मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक ही गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा है. वहीं इस इमारत के भारी मलबे के गिरने से माही मोटवानी नाम की लड़की दबने से मौत हो गई. हालांकि राहत और बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को बाहर निकाला। मौके पर तैनात एंबुलेंस से आनन-फानन में उसे लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी. एनडीआरएफ की टीम ने इस काम में ट्रेंड खोजी कुत्तों की भी मदद ली थी.

घटनास्थल स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया है कि बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे. वहीं जहां लिफ्ट ऑपरेट होती है, वहां भी लोग थे. लेकिन इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंचकर काम में जुट गई. इस घटना के बारे में दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे खार जिमखाना के पास स्थित रिहायशी इमारत की सीढ़ियों का एक हिस्सा ढह गया.उन्होंने बताया कि इमारत के मलबे को हटाने की कोशिश की जा रही है. इतना ही नहीं अधिकारी ने ये भी बताया कि बचाव दल यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहा है कि कोई और भी तो अभी मलबे नहीं फंसा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू की अपीलः  खुदरा व्यापारी प्याज की कीमत थोक भाव के आस-पास रखें

Next Post

जीप अध्यक्ष व डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Next Post
जीप अध्यक्ष व डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

जीप अध्यक्ष व डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d