BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महालक्ष्मी एक्सप्रेस’ में फंसे 1050 यात्री सुरक्षित निकाले गए

by bnnbharat.com
July 27, 2019
in समाचार
महालक्ष्मी एक्सप्रेस’ में फंसे 1050 यात्री सुरक्षित निकाले गए
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई और निकटवर्ती इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और रेल और विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश के कारण रेल पटरियों के पानी में डूबने से ‘महालक्ष्मी एक्सप्रेस’ करीब 1050 यात्रियों के साथ ठाणे जिले में बदलापुर के पास फंस गई, जिसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न राहत एजेंसियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया और करीब 15 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका। पीटीआई के मुताबिक ,मध्य रेलवे ने बताया कि महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी 1050 यात्रियों को बचा लिया गया।

लगभग 11-12 घंटे से महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों के बचाने के लिए नौसेना के 8 टीमों को लगाया गया, जिसमें 3 गोताखोरों की टीम भी शामिल थी। टीमों को बचाव सामग्री, नौकाओं और जीवन रक्षक जैकेट के साथ रवाना किया। इससे पहले हालात का जायजा लेने के लिए एक हेलिकॉप्टर के साथ नेवी के गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया था। बता दें कि ट्रेन मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर बदलापुर और वानगनी के बीच फंसी थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि वहां से निकाले गए 500 यात्रियों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, एनडीआरएफ ने अब तक नौ गर्भवती महिलाओं समेत 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। आपात स्थिति के लिए प्रसूति रोग विशेषज्ञ समेत 37 चिकित्सकों को एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया। सहयाद्री मंगल कार्यालय में खाने-पीने जैसे जरूरी इंतजाम किए गए। आगे जाने के लिये 14 बस और तीन टैंपो की व्यवस्था की गई है।

महाराष्ट्र सरकार की आपदा प्रबंधन इकाई के निदेशक अभय यावलकर ने एनडीआरएफ की वायु कमान, वायु सेना और नौसेना को पत्र लिख यात्रियों को हवाई मार्ग से बाहर निकालने सहित अन्य आवश्यक अभियान में मदद करने की अपील की थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक मुंबई में 97.3 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में इस दौरान क्रमश: 163 मिमी और 132 मिमी बारिश हुई।

इस पर नौसेना ने ट्वीट किया, मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते भारतीय नौसेना के तीन गोताखोर दलों सहित आठ बाढ़ राहत दल बचाव सामग्री, रबर वाली नौकाओं और लाइफ जैकेटों के साथ भेजे गए हैं।
नौसेना ने कहा कि एक ‘सी किंग हेलीकॉप्टर’ मौके पर भेजा गया है, जिसमें गोताखोर रबर की नौकाओं और आवश्यक सामान के साथ मौजूद हैं।

मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई हवाई अड्डे से 11 उड़ाने रद्द की गई और नौ के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। निकटवर्ती ठाणे जिले में रातभर हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पटरियों पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस बदलापुर के पास फंस गई। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार रात मुंबई से कोल्हापुर के लिये रवाना हुई थी लेकिन चमटोली से आगे नहीं बढ़ सकी जहां वह शनिवार अलसुबह से ही फंसी थी।

इस घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीआरएफ, नौसेना, भारतीय वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया है। हम पूरे ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बचाव टीमों को इसके लिए बधाई दी है। इधर, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों के बाद निगरानी करने का निर्देश दिया है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 150-180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में पुराने ढांचों या मकान की दीवार ढहने का खतरा रहता है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मध्य रेलवे के मुताबिक अब तक 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया, 6 को रोका गया है और 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उल्हास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अंबरनाथ में जल जमाव हो गया है।

मुंबई में भारी बारिश की वजह से शनिवार को 11 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है साथ ही आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया है। रद्द हुई उड़ानों में 7 विमान मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे, जबकि 4 विमान यहां उतरने वाले थे। रद्द हुई 7 उड़ानों में 5 इंडिगो और एक-एक एयर इंडिया और अमिरात की हैं। इसके अलावां इंडिगो ने मुंबई के लिए अपनी तीन अन्य उड़ानों को भी रद्द किया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम कमलनाथ का भांजा ईडी के डर से फरार, कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार

Next Post

केजरीवाल सरकार पर 2000 करोड़ रुपये के स्कूल घोटाले का आरोप, ACB करेगी जांच

Next Post
केजरीवाल सरकार पर 2000 करोड़ रुपये के स्कूल घोटाले का आरोप, ACB करेगी जांच

केजरीवाल सरकार पर 2000 करोड़ रुपये के स्कूल घोटाले का आरोप, ACB करेगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d