BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई : PNB में एक और धोखाधड़ी, 10 फीसदी शेयर गिरे

by bnnbharat.com
July 8, 2019
in समाचार
मुंबई : PNB में एक और धोखाधड़ी, 10 फीसदी शेयर गिरे

Mumbai: Another fraud in PNB, 10 percent of shares fell

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 8 जुलाई :  पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आने के दो दिनों बाद सोमवार को बैंक के शेयर में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। पीएनबी ने दो दिन पहले कहा था कि उसके साथ भूषण पॉवर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीसीएल) ने 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पीएनबी के शेयर सुबह 10.43 बजे 73.95 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, इसके बाद उसके शेयर 9.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.15 पर कारोबार करने लगे।

सरकारी बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज को बताया था कि उसके साथ बीपीसीएल ने 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

पीएनबी ने एक नियामक दाखिल करते हुए कहा, “फोरेंसिक ऑडिट जांच के नतीजों और बैंकिंग प्रणाली से धन के कथित गबन के आरोपों में सीबीआई द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बैंक ने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) को 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी दी है।”

Also Read This:- विश्व कप (सेमीफाइनल) : न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत की नजरें बादलों पर

पीएनबी ने कहा कि कंपनी (बीपीसीएल) के खातों में बैंक ने निर्धारित प्रुडेंशियल मानकों के अनुसार पहले ही 1,932.47 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया था।

पीएनबी ने शनिवार को नियामकीय फाइलिंग में बताया कि बीपीएलएल ने धन का दुरुपयोग किया और कर्जदाता बैंकों के समूह से कर्ज लेने के लिए बहीखातों में हेराफेरी की।

वर्तमान स्थिति पर पीएनबी ने कहा कि मामला राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में प्रगति के चरण में है।

इससे पहले फरवरी 2018 में पीएनबी में ही बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक हुआ था, जब हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने बैंक से 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 दिन में टॉप 7 कंपनियों ने कमाए 53732 करोड़

Next Post

रांची : यातायात पुलिसकर्मी द्वारा सड़कों पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान…(देखें वीडियो )

Next Post
रांची : यातायात पुलिसकर्मी द्वारा सड़कों पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान…(देखें वीडियो )

रांची : यातायात पुलिसकर्मी द्वारा सड़कों पर चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान...(देखें वीडियो )

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d