मुंबईः- कोरोना संक्रमण के चलते पिछले हफ्ते दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती जाने-माने संगीतकार बप्पी लहिड़ी कोरोना नेगेटिव होने के बाद ठीक होकर अब अपने घर लौट आए हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बप्पी लहिड़ी ने उनके इलाज में मदद और उनकी अच्छी देखभाल करने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल के तमान डॉक्टरों और स्टाफ के प्रति अपना आभार जताया. बप्पी दा साथ ही ने अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें शुभकामनाएं भेजनेवाले तमाम लोगों को भी शुक्रिया कहा है.

