BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई कोर्ट ने कहा- नागरिकता के लिए पर्याप्त सबूत हैं वोटर आईडी और पासपोर्ट

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
मुंबई कोर्ट ने कहा- नागरिकता के लिए पर्याप्त सबूत हैं वोटर आईडी और पासपोर्ट

मुंबई कोर्ट ने कहा- नागरिकता के लिए पर्याप्त सबूत हैं वोटर आईडी और पासपोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: पासपोर्ट्स और मतदाता पहचान पत्र नागरिकता के लिए पर्याप्त सबूत हैं. मुंबई के एक मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने यह कहते हुए पिता और पुत्र को बांग्लादेश से अवैध रूप से देश में दाखिल होने के आरोपों से बरी कर दिया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि बांग्लादेशी घुसपैठिए मुंबई के शिवाजी नगर में रह रहे हैं, जिसके बाद मोहम्मद मुल्ला (57) और सैफुल को वर्ष 2017 में गिरफ्तार कर लिया गया था.

पुलिसकर्मियों का कहना था कि वो बांग्लादेश की स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे और वो भारतीय होने का पर्याप्त सबूत भी नहीं दे पाए थे. हालांकि, दोनों ने कोर्ट में अपने भारतीय पासपोर्ट और मतदाता पहचान पत्र पेश कर दिए.

कोर्ट ने कहा, मेरे मुताबिक, सैफुल की राष्ट्रीयता प्रमाणित करने के लिए पासपोर्ट एक पर्याप्त दस्तावेज है. इसी तरह, वोटर कार्ड या इलेक्शन कार्ड को भी वोटर के पक्ष में इस बात के लिए पेश किया जा सकता था कि वह भारत का नागरिक है. दस्तावेज मोहम्मद की राष्ट्रीय साबित करने के लिए पर्याप्त है.

हालांकि, आधार कार्ड राष्ट्रीयता को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, वहीं राशन कार्ड केवल मानवीय आधार पर जारी किया जाता है ताकि लोगों को भुखमरी से बचाया जा सके, लेकिन इसका प्रयोग नागरिकता के लिए नहीं किया जा सकता.

कोर्ट ने कहा, इन सबके इतर पासपोर्ट जारी करते समय अधिकारी आवेदक की राष्ट्रीयता और अन्य सभी पैमानों का सत्यापन करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SBI बैंक ने 50 पैसे चुकाने के लिए ग्राहक को भेजा नोटिस

Next Post

कांग्रेस पार्टी अभी भी शिवसेना के साथ है, यह दोहरा चरित्र है : मायावती

Next Post
कांग्रेस पार्टी अभी भी शिवसेना के साथ है, यह दोहरा चरित्र है : मायावती

कांग्रेस पार्टी अभी भी शिवसेना के साथ है, यह दोहरा चरित्र है : मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d