BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, 40-50 लोगों के फंसे होने की आशंका

by bnnbharat.com
July 16, 2019
in समाचार
मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला बिल्डिंग गिरी, 40-50 लोगों के फंसे होने की आशंका
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई. इमारत के मलबे में 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है. दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है. एनडीआरएफ के मुताबिक, संकरी गली होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आस पास की कई इमारतों को खाली कराया गया है.

वृहत मुंबई कारपोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक, आज दोपहर 11 बजकर 48 मिनट पर डोंगरी के टांडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिर गया. यह बिल्डिंग अब्दुल हमीद शाह दरगाह के पीछे है और काफी पुरानी है. बिल्डिंग में कई परिवार रह रहा था. बिल्डिंग के मलबे में 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है.

एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ये बिल्डिंग 80 से 100 साल पुरानी है और इसमें 8 से 10 परिवार रहता है. जब बिल्डिंग गिरी तो इसमें 40 लोग मौजूद थे. एक बच्चे को जिंदा बचाया गया है. बाकी लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है.

मलाड में गिरी थी दीवार, 13 लोगों की हुई थी मौत

मूसलाधार बारिश महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में कहर बरपा रही है. इसी बीच, उत्तर-पश्चिम मुंबई के मलाड में 2 जुलाई को तड़के एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं पुणे में भी एक दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई.

पुणे में झुग्गियों पर गिरी थी दीवार, 7 लोगों की हुई थी मौत

इसके अलावा 2 जुलाई को ही पुणे में भी सिंहगढ़ कॉलेज के अहाते की दीवार उससे सटी कुछ झुग्गियों पर गिर गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश में बाढ़ से हालात बेकाबू, 59 लाख लोग पर संकट

Next Post

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढ़ही, 50 लोगों की मलबे में फंसने की आशंका

Next Post
मुंबई में चार मंजिला इमारत ढ़ही, 50 लोगों की मलबे में फंसने की आशंका

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढ़ही, 50 लोगों की मलबे में फंसने की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d