BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई: गैस लीक की शिकायत से प्रशासन में हड़कंप

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in Uncategorized
मुंबई: गैस लीक की शिकायत से प्रशासन में हड़कंप

Mumbai: Gas leak complaint triggers administration

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में रहनेवाले कई लोगों ने एक अज्ञात गंध की शिकायत की है. हालांकि अभी तक इस गंध के स्रोत का पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह गंध चेम्बूर के राष्ट्रीय रसायन फर्टिलाइजर संयंत्र में गैस के रिसाव की वजह से हवा में फैल रही है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात पोवई, चेम्बूर, मानखुर्द, गोवंडी, चांदीवाली, अंधेरी और घाटकोपर क्षेत्रों में लोगों ने इस गंध के संबंध में शिकायत की. अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस गंध की वजह से किसी के बीमार होने की खबर नहीं है.

अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी उपनगर बोरिवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के समीपवर्ती इलाकों में भी अज्ञात गंध आने की खबर मिली है.
अधिकारी ने बताया कि रिसाव का स्रोत जानने के लिए दमकल के नौ वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया.

मुंबई में पाइपलाइन की मदद से गैस की आपूर्ति करने वाले महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने एक बयान में कहा कि उसे गैस की गंध के संबंध में मुंबई के कई क्षेत्रों से शिकायत मिली है. एमजीएल ने कहा कि हमारी आपात टीम संबंधित शिकायत स्थलों पर गई है. हालांकि अब तक हमारे पाइपलाइन में खामी नहीं पाई गई है.

वहीं बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि गंध कहां से आ रही है, इसका पता लगाने के लिए देवनर, मानखुर्द, चेम्बूर, विखरोली, दिंडोशी विले पार्ले, कानीवाली और दाहिसर क्षेत्रों में दमकल वाहन भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि बीएमसी नियंत्रण कक्ष में अज्ञात गंध के संबंध में कुल 29 शिकायतें मिली हैं. हालांकि अब यह गंध कमजोर पड़ गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए एड जोएस को चुना गया मुख्य कोच

Next Post

लखनऊ हाईकोर्ट में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर रोजाना होगी सुनवाई

Next Post
लखनऊ हाईकोर्ट में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर रोजाना होगी सुनवाई

लखनऊ हाईकोर्ट में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को लेकर रोजाना होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d