पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक-दूसरे पर साधा निशाना
रांची: झारखंड की राजनीति में मुंबई की एक युवती ने हलचल पैदा कर दी है. इस ट्वीट में युवती ने भाजपा नेताओं बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दूबे समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाये है. लड़की ने वीडियो में कहा कि उसकी जान को खतरा है, उसे धमकी दी जा रही है और लगातार गलत-गलत ट्वीट किया जा रहा है. उसे काफी डर लग रहा है और उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की है. यदि उसे कुछ हो जाता है, तो इसके लिए जहूर आलम, सुनील तिवारी, बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दूबे जिम्मेवार होंगे.
इस ट्वीट के सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक ट्विटर पर भाजपा नेताओं पर हमला किया गया है. जेएमएम की ओर से ट्वीट में कहा गया है- छी छी!! भाजपा नेताओं की निकृष्ट नीयत को देश ने हर बार अपनी खुली आंखों से देखा. किसी राज्य में चले जाइये, बहु-बेटियों को भाजपाईयों ने सिर्फ वस्तु समझा, इन्हें नारी शक्ति का भान तक नहीं, झारखंड सरकार कृपया संज्ञान लें.
यह ट्वीट सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं पर सीधा साधा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस असहाय लड़की को मोहरा बनाकर राज्य की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का षड़यंत्र रचा था, अबउन भाजपा नेताओं का असली चेहरा, चाल और चरित्र सामने आ गया है. ब्लैकमेल, धमकी और दुष्प्रचार की आड़ में भाजपा नेताओं ने जिस असहाय लड़की को मोहरा बनया था, उसी ने कहा है कि यदि उनकी जान पर कोई खतरा उत्पन्न होता है, तो भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दूबे समेत चार लोग ही जिम्मेवार होंगे.
इधर, बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने भी खुद ट्वीट कर कहा- सवाल 2013 के बलात्कार का है, मुंबई पुलिस, सीबीआई सभी को इस वीडियो को संज्ञान में लेकर मेरे उपर केस करना चाहिए, हम इस चुनौ को स्वीकार करते हैं, यदि हेमंत सोरेन जी में हिम्मत है, तो केस दर्ज कराकर जांच करें. जनता 2013 में हुए मुंबई कांड का सच जानना चाहती है.

