BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई में 30 घंटों से हो रही है लगातार बारिश, कई ट्रेनें रूकी

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in समाचार
मुंबई में 30 घंटों से हो रही है लगातार बारिश, कई ट्रेनें रूकी

Mumbai has been raining continuously for 30 hours, many trains stopped

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई. महाराष्ट्र के कई शहरों में 30 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. मुंबई के सांताक्रूज में मिलन सब-वे और पालघर के नालासोपारा में घरों में पानी घुसा. सेंट्रल रेलवे ने रविवार को बताया कि सायन और कुर्ला के बीच रेलवे ट्रैक डूबा है. सभी चार रेलवे लाइन पर सुबह साढ़े सात बजे से ट्रेन सर्विस रोक दी गई. हार्बर लाइन भी तड़के 5 बजे से बंद है. कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. शनिवार को भी लोकल सेवा बाधित होने से हजारों यात्री स्टेशनों पर घंटों तक फंसे रहे.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मुंबई समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी. बीएमसी ने रविवार दोपहर हाई टाइड का अनुमान जताते हुए लोगों को समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है. इस मानसून सीजन में करीब 2 महीने बाकी हैं. लेकिन सीजन के 45 दिन में 89% बारिश हो चुकी है. इस दौरान मुंबई में 2,200 मिमी से अधिक बारिश हुई.

मुंबई के इन इलाकों में भरा पानी

ठाणे और पालघर में अभी ज्यादा बारिश हो रही है. दहिसर, गोरेगांव, मालाड, अंधेरी, घाटकोपर, कुर्ला, बांद्रा, खार, मुलुंड, चेंबूर, ठाकुर विलेज, किंग सर्कल, हिंदमाता, सांताक्रीज, सायन, एलबीएस मार्ग, ओबेरॉय जंक्शन, मिलन सब-वे, साकीनाका समेत कई इलाकों में पानी भर गया. दूसरी ओर, पुणे से महाबलेश्वर जाने वाला रास्ता भूस्खलन होने से बंद हो गया. जिससे 56 गांव का संपर्क मुख्य शहर से टूट चुका है.

कई रूट पर ट्रेनें रोकी गईं

सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि भारी बारिश से मुंबई के उपनगरीय सेंट्रल रेलवे के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक पर जल जमाव हो गया. सायन और कुर्ला के बीच ट्रेन सेवा सुबह से रोकी गई. जबकि, हार्बर लाइन तड़के 4.45 बजे से बंद है. कल्याण स्टेशन पर भी पानी जमा है.

यात्रियों के लिए खोले गए स्कूल

ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ है। यात्रियों को राहत देने के लिए बीएमसी ने कई स्कूल खोल दिए हैं. सीएसएमटी स्टेशन के पास बोरा बाजार, दादर में भवानी शंकर रोड और कुर्ला के मोरेश्वर पाटनकर स्कूल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. बीएमसी उन्हें चाय-पानी और नाश्ता उपलब्ध करा रहा है.

मौसम विभाग की चेतावनी

उत्तर कोंकण इलाके में फिलहाल बारिश से निजात मिलने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ठाणे और पालघर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट है. स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा कि अगले 2 दिन तक बारिश से निजात नहीं मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘As is Where is’ के आधार पर आवास बोर्ड के 302 फ्लैट बेचे जायेंगे

Next Post

विस्थापित कॉलोनी में करायें वृक्षारोपण : मुख्यमंत्री

Next Post
विस्थापित कॉलोनी में करायें वृक्षारोपण : मुख्यमंत्री

विस्थापित कॉलोनी में करायें वृक्षारोपण : मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d