BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुबंई: भारी बारिश के बाद हाईटाइड की चेतावनी, लोकल ठप

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
मुबंई: भारी बारिश के बाद हाईटाइड की चेतावनी, लोकल ठप
Share on FacebookShare on Twitter

मुबंई: बीती रात से मुबंई में हो रही जोरदार बारिश के चलते कई निचले हिस्सों में पानी भर गया, किंग सर्कल, सायन, खार सबवे, हिंदमाता में करीब 2 फीट पानी भर गया हैं. बीएमसी के अनुसार पिछले 10 घंटे में मुंबई में 230 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई हैं.

आज मुंबई में मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ-साथ हाईटाइड की भी चेतावनी जारी की हैं. विभाग के मुताबिक दोपहर 12:47 बजे मुंबई में हाईटाइड आ सकता हैं, इस दौरान यहां समंदर की लहरें काफी ऊंची उठ सकती हैं. समंदर के आस-पास रहने वाले लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. साथ ही BMC ने मुंबई के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है.

भारी बारिश के कारण मुंबई में सभी 4 लाइनों पर रेल यातायात रुक गया हैं. इससे मुंबई लोकल की सर्विस ठप हो गई है. भारी बारिश के खतरे को देखते हुए मुंबई में 8 रूट्स पर बसों का रास्ता बदला गया है और उन्हें डायवर्ट करके दूसरे रास्तों से चलाने की व्यवस्था की गई है. बीएमसी ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को आज बंद रखने को कहा हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की हैं. मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसियों ने कहा है कि अगले दो दिनों में महानगर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तानी न्यूज चैनल Hacked: टीवी पर नजर आया तिरंगा और ‘हैप्पी इंडिपेंडेंस डे’ का संदेश

Next Post

Corona Update India: 18.55 लाख लोग संक्रमित, करीब 39 हजार लोगों की मौत

Next Post
दो चिकित्सकों समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित

Corona Update India: 18.55 लाख लोग संक्रमित, करीब 39 हजार लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d