BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं: पार्थिव पटेल

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग इलेवन से ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं: पार्थिव पटेल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल का मानना है कि गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास एक संतुलित टीम है और उसे आगामी सीजन में अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि भले ही मुंबई इस साल अपने घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं खेलेगी, लेकिन उससे इस टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा.

स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बारे में ज्यादा सोचेगी कि उसे कहां खेलना है. हालांकि, बाकी टीमें इस बारे में जरूर सोच रही होंगी कि उन्हें कहां खेलना है, और उस हिसाब से ही टीम संयोजन बना रही होंगी, जिससे वह टूर्नामेंट में अपनी बेस्ट इलेवन के साथ उतर सकें. लेकिन मुंबई ऐसा नहीं सोच रही होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप चेन्नई में खेल रहे हैं, तो आप अपनी टीम में स्पिनर्स पर फोकस करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुंबई ऐसा कुछ सोचेगी. उसे अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा.”

पार्थिव का मानना है कि हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी करने से मुंबई को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा, “हार्दिक पांड्या अब काफी गेंदबाजी कर रहे हैं. वह अपने चार ओवर पूरे कर रहा है. पोलार्ड भी अपनी धीमी गेंद काफी अच्छे से डालता है.

चेन्नई में वह कारगार साबित हो सकता है. राहुल चहर का आईपीएल करियर अच्छा रहा है, जिसके दम पर उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला. क्रुणाल पांड्या ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा किया है.”

बता दें कि आईपीएल के 14वें एडिशन की शुरुआत 09 अप्रैल से हो रही है. इस सीज़न का ओपनिंग मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. पिछले सीज़न का खिताब जीतने वाली मुंबई इस साल भी जीत के साथ अपने अभियान का आगाज़ करना चाहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राहुल गांधी ने यूएस एक्सपर्ट से पूछा सवाल, भारत के मामलों को लेकर अमेरिका क्यों बैठा है चुप

Next Post

माली में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों पर घातक हमला, चार लोगों की मौत, 19 घायल

Next Post
माली में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों पर घातक हमला, चार लोगों की मौत, 19 घायल

माली में संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों पर घातक हमला, चार लोगों की मौत, 19 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d