नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सुसाइड केस के लिए सीबीआई जांच की हरी झंडी दे दी है. अब सीबीआई इस पूरे मामले का नए सीरे से जांच करेगी.सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज FIR को सही ठहराया है.
कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए यह माना कि मुंबई पुलिस ने इस केस में जांच नहीं की है बल्कि केवल इन्क्वायरी की है. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस केस से जुड़े हर मामले को अब सीबीआई ही देखेगी.
कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है.

