BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई पुलिस ने सही जांच की, इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी: संजय राउत

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
राष्ट्रपति शासन पर संजय राउत का पलटवार, कहा- गुजरात से करें शुरुआत, क्योंकि वहां स्थिति ज्यादा खराब
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई को सौंपे जाने के बाद शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत मीडिया से मुखातिब हुए. संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले की सही तरीके से जांच की है. इस्तीफे की बात नहीं करनी चाहिए. राउत ने कहा कि इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी.

संजय राउत ने कहा, ”महाराष्ट्र वो राज्य है जहां हमेशा कानून की व्यस्वथा है, जहां सत्य और न्याय की जीत हुई है. कितनी भी छोटी या बड़ी गलती हो कानून से बड़ा कोई नहीं होता, ये महाराष्ट्र सरकार की परंपरा है. सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्णय लिया है तो राजनीतिक बात करना उचित नहीं है. इस्तीफे की बात करना राज्य की गरिमा के खिलाफ है. हमारी शासन व्यवस्था हमेशा से उम्दा रही है. इस मामले में राजनीति चलती रही है, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया है तो अब ये बाते बंद होनी चाहिए.”

जब आदित्य ठाकरे के बारे में संजय राउत से पूछा गया तो उनके रंग बदल गए. उन्होंने अपने बयान में कहा कि बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी. ये सुप्रीम कोर्ट का फैसला है इसे राजनीति का रंग नहीं दिया जाए.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को सही ठहराया है. फैसला सुनाते वक्त कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की एफआईआर सही है. महाराष्ट्र सरकार को आदेश का पालन करना होगा.

14 जून को फंदे से लटके पाए गए थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे. इसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं. इस एफआईआर को ही रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पं. राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का विशेष आयोजन

Next Post

प्रणब मुखर्जी की सेहत और बिगड़ी, फेफड़ों में है इंफेक्‍शन

Next Post
प्रणब मुखर्जी की सेहत और बिगड़ी, फेफड़ों में है इंफेक्‍शन

प्रणब मुखर्जी की सेहत और बिगड़ी, फेफड़ों में है इंफेक्‍शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d