BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को किया सस्पेंड

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे को किया सस्पेंड
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक रखने के मामले में गिरफ्तार एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे को मुबंई पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है. सचिन वाजे को एनआईए ने शनिवार देर रात को गिरफ्तार किया है. एनआईए का मानना है कि अभी तक की जांच के मुताबिक सचिन वाजे इस केस का मास्टरमाइंड नहीं है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक सचिन वाजे साजिश का छोटा हिस्सा हैं.

बता दें कि अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक लदी गाड़ी खड़ी करने के मामले में एनआईए एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही है. अब एनआईए के हाथ वो शख्स लग गया है जिसने इनोवा और स्कॉर्पियो के लिए नकली नंबर प्लेट बनाई थी. ठाणे में एनआईए नकली नंबर प्लेट बनाने वाली दुकान पर पहुंची है और दुकान मालिक से पूछताछ हो रही है.

अब एनआईए के सामने सबसे बड़ा चैलेंज सचिन वाजे से मास्टरमाइंड का नाम उगलवाना है. हालांकि आज सचिन वाजे की गिरफ्तारी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है. सचिन वाजे के वकील सनी पुनमिया ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है. इससे पहले एनआईए कोर्ट में भी सचिन वाजे के वकील ने कहा कि पूरा मामला शक के आधार पर है, इसलिए ये गिरफ्तारी पूरी तरह से गैरकानूनी है, क्योंकि वाजे के खिलाफ कोई सबूत भी नहीं हैं. जिसके जवाब में एनआईए ने कोर्ट में जांच से संबंधित कागजात और सीसीटीवी की जानकारी रखते हुए कहा कि यह एक बड़ी साजिश है, इसलिए गिरफ्तारी और रिमांड जरूरी है

सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है. शिवसेना के मुखपत्र सामना में बीजेपी पर निशाना साधा गया है. सामना में पूछा गया है कि इस केस में एनआईए जांच की जरूरत क्या थी? शिवसेना ने लिखा है, ”केंद्रीय जांच दस्ते (एनआईए) को यह नहीं होने देना था. उसने वाजे को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र पुलिस दल का अपमान किया है. यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है. वाझे को गिरफ्तार करके दिखाया, इसकी खुशी जो मना रहे हैं, वे राज्य की स्वायत्तता पर आघात कर रहे हैं.” शिवसेना ने कहा, ”सत्य जल्द ही बाहर आएगा, ऐसी अपेक्षा है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शोपियां में जैश का टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर

Next Post

फिल्म’RRR’ में सीता बनीं आलिया भट्ट ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Next Post
फिल्म’RRR’ में सीता बनीं आलिया भट्ट ने शेयर किया फर्स्ट लुक

फिल्म'RRR' में सीता बनीं आलिया भट्ट ने शेयर किया फर्स्ट लुक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d