BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंबई: बारिश फिर बन सकती है आफत, हाई टाइड की आशंका

by bnnbharat.com
July 9, 2020
in Uncategorized
मुंबई: बारिश फिर बन सकती है आफत, हाई टाइड की आशंका

मुंबई: बारिश फिर बन सकती है आफत, हाई टाइड की आशंका

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: एक बार फिर से मुंबई में बारिश परेशान कर सकती है, मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई में दिन में 3 बजे के आसपास 4.26 मीटर ऊंची हाई टाइड की आशंका है तो वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा दक्षिण कोंकड़ में भारी बारिश हो सकती है, विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है. मालूम हो कि तीन दिन पहले ही मुंबई में भारी बारिश हुई थी, जिसकी वजह से कई जगहों पर पानी भर गया था और लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था.

क्या होता है हाई टाइड

दरअसल हाई टाइड या उच्च ज्वार आना या समंदर का स्तर बढ़ना-घटना, चंद्रमा और सूरज से पैदा होने वाले गुरुत्वाकर्षण बल और पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से पैदा होता है लेकिन बैरोमैट्रिक दवाब की वजह से समंदर के अंदर तूफान उठता है, जिसकी वजह से समंदर में बड़ी, तेज और ताकतवर लहरें उठती हैं.

स्वैश और बैकवॉश

लहरें डिस्ट्रिक्टिव या कंस्ट्रक्टिव दो तरह की होती हैं, जब लहर टूटती है तो पानी समंदर किनारे तक आता है इसे स्वैश कहा जाता है, जब पानी लौटता है तो इसे बैकवॉश कहते हैं.

यहां भी अलर्ट जारी है

बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्कम, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में आज भारी बारिश के आसार हैं, बता दें आईएमडी ने पहले से ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल आंधी-तूफान आने और वज्रपात की आशंका व्यक्त की थी, यहां अलर्ट भी जारी है.

स्काईमेट

तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और केरल में भारी बारिश, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, जबकि तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में मानसून में सुस्ती भले रहेगी लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में भी छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

Next Post

नए अवतार में कोरोना, 4 बार निगेटिव आने के बाद भी शरीर में मिली एंटीबॉडी

Next Post
नए अवतार में कोरोना, 4 बार निगेटिव आने के बाद भी शरीर में मिली एंटीबॉडी

नए अवतार में कोरोना, 4 बार निगेटिव आने के बाद भी शरीर में मिली एंटीबॉडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d