BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंगेर: चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया बंद का ऐलान

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
मुंगेर: चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया बंद का ऐलान
Share on FacebookShare on Twitter

दोषी पुलिस वालों की जल्द हो बर्खास्तगी: मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स


बिहार(मुंगेर): मुंगेर जिले में पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को यानी कल मतदान होना है. इस वजह से जिला प्रशासन ने दसवीं के दिन ही जिलेभर की पूजा समितियों को प्रतिमा विसर्जन करने का आदेश दिया था. वहीं मुंगेर की परंपरा सदियों से चली आ रही है कि पहले बड़ी देवी की प्रतिमा का विसर्जन होता है उसके बाद ही अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन होता है. बड़ी देवी का विसर्जन पारंपरिक तरीके से किया जाता है इस वजह से प्रतिमा विसर्जन में देरी हो रही थी. लेकिन पुलिस जल्द से जल्द प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराना चाहती थी. इसी दौरान जल्द प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस और पूजा समिति के लोग कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक के पास आमने-सामने हो गए. हालात इतने बिगड़ गए कि नौबत फायरिंग और पथराव तक पहुंच गई.

वहीं इस घटना बारे में पुलिस के मुताबिक एक 20 वर्षीय युवक अनुराग कुमार की गोली लगने से मृत्यु मौके पर ही हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए वही इस झड़प में दर्जनभर से अधिक पुलिस वाले भी गंभीर रूप से घायल हुए. वही घटना के बाद मुंगेर क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने आज आपात बैठक बुलाई। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने इस पूरी घटना का आरोप सीधा पुलिस पर लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से अफवाह फैला रही है जिसमें प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. जिसे मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स पूरी तरह से निराधार मानती है.

बीती रात्रि हुई घटना में मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स का मानना है कि पुलिस कप्तान के आदेश पर ही पुलिस द्वारा ऐसी अमानवीय कृत्य किया गया. जो पुलिस पदाधिकारी सिविल ड्रेस में थे उनके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. और प्रशासन द्वारा यह कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई. लेकिन चेंबर ऑफ कॉमर्स का मानना है कि 2 से 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिसे प्रशासन छुपा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है कि इस तरह के धार्मिक कार्य में पुलिस द्वारा अमानवीय कार्यवाही की गई.जो मानवता के लिए घातक है. मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स ऐसे किसी भी मानवता के नाम पर की गई कार्रवाई को पूरी तरह से निंदनीय मानती है. वही चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि इस घटना को देखते हुए सभी सदस्यों के सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है जब तक इन मामलों में दोषी पुलिस वालों की बर्खास्तगी नहीं होती है तब तक मुंगेर की सभी दुकानें अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सदिर्यों में अत्यधिक सतर्कता है जरूरी, देखी जा रही कोरोना की दूसरी लहर: डॉ. नंदन

Next Post

विश्वविद्यालय का उद्देश्य राष्ट्र, समाज व विश्व की आवश्यकता के अनुकूल योग्य नागरिक निर्माण करना है: प्रो. विजय

Next Post
विश्वविद्यालय का उद्देश्य राष्ट्र, समाज व विश्व की आवश्यकता के अनुकूल योग्य नागरिक निर्माण करना है: प्रो. विजय

विश्वविद्यालय का उद्देश्य राष्ट्र, समाज व विश्व की आवश्यकता के अनुकूल योग्य नागरिक निर्माण करना है: प्रो. विजय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d