मुंगेर : जिले में रविवार को 15 नए कोरोना पॉजिटीव मरीज की पुष्टि हुई है, जो जिले के अलग अलग जगहों के है. इनमें 4 हवेली खडकपुर, 5 असरगंज, 5 संग्रामपुर तथा एक तारापुर का पॉजिटीव मरीज है. सभी पॉजिटिव मरीज बाहरी राज्यों से आए प्रवासी है. जिसे जिला प्रशासन द्वारा स्क्रीनिंग कर क्वारंटाइन में रखा गया था. जिले में 15 नये कोरोना पॉजिटीव मरीज मिलने से अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 224 हो गई. जबकि कुल एक्टीव मरीजो की संख्या 76 से 91 हो चुका है. जिले में अब तक 133 मरीज इलाज के बाद ठीक हो कर अपने अपने घर जा चुके है. 15 नये पाये पॉजिटीव मरीजों मे हवेली खडकपुर के 21 24 30 वर्षीय 3 पुरूष और एक 3 वर्षीय बच्ची,असरगंज के 25 14 25 38 18 वर्षीय 5 पुरूष , संग्रामपुर के 44 21 30 41 23 वर्षीय 5पुरूष और तारापुर क्षेत्र का 30 वर्षीय एक पुरूष मरीज शामिल है.

