BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंगेर डीएम ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

कोरोना संक्रमण से निपटने को जिला प्रशासन पुरी तरह तैयार

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
मुंगेर डीएम ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

मुंगेर डीएम ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

Share on FacebookShare on Twitter

-10 काउंटर वाले नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन होम आइसोलेट कोविड-19 मरीजों का पूछा जाएगा हाल-चाल
– जिला नियंत्रण कक्ष नंबर06344228442,8396891271तथा18003456627पर फ़ोन कर लोग घर बैठे ले सकते हैं चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा की जानकारी

मुंगेर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में जिलास्तरीय नियंत्रण कक्ष को कार्यशील बना कर कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कारगर पहल की गई. सदर अस्पताल के निकट स्थानीय एएनएम स्कूल परिसर में कोरोना एवं संभावित मरीजों का टेलीमेडिसीन एवं दूरभाष के माध्यम से चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया. जिसका उद्घाटन डीएम राजेश मीणा ने किया. इस अवसर पर डीएम ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में चिकित्सकीय परामर्श, जांच की सुविधाओं की जानकारी, जांच रिपोर्ट की जानकारी मरीज और उनके परिजन कॉल कर प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही साथ दवा की जानकारी, कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर, कोविड अस्पतालों में इलाज, बेड से संबंधित जानकारी एवं अस्पतालों में भी भर्ती के लिए एंबुलेंस आदि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की जा सकती है जिसका नंबर 06344-228442,18003456627तथा8396891271 है.

नियंत्रण कक्ष में 10 होंटिग लाइन लगाए गए हैं। जहां पालीवार चिकित्सक, कर्मी एवं शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है. कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक दिन संध्या में जिला नियंत्रण कक्ष के कॉल-काउंसिलिग के संबंध में प्रतिवेदन देंगे. उन्होंने कहा कि प्राप्त मरीजों की सूची में से प्रत्येक से कम से कम एक बार कॉलकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे. पंजी संधारित कर मरीजों की स्वास्थ्य संबंधित जानकारी को फालोअप करते रहेंगे. उन्होंने वाट्सएप एवं वीडियो कॉलिग कर भी काउंसिलिग करने के निर्देश दिए. उन्होंने मीडिया को संबंधित करते हुए कहा कि आइसोलेशन, होम आइसोलेशन, कोविड हेल्थ केयर सेंटर या कोई भी व्यक्ति जिन्हें इस संबंध में किसी प्रकार की समस्या, समाधान एवं जानकारी प्राप्त करनी हो, तो उक्त नम्बर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. एवं कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को को लगातार मेडिकल किट भी उपलब्ध करा रही है. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. के. पुरूषोत्तम, डीडीसी संजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार भारती, डीपीएम स्वास्थ्य मु. नसीम रजी, एएनएम स्कूल के प्राचार्या सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BSF जवान ने की अधिकारी और साथी जवान की गोली मारकर हत्या, किया सरेंडर

Next Post

चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक चालू नहीं हुआ,  विरोध में माकपा का 6 को प्रदर्शन

Next Post
चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक चालू नहीं हुआ,  विरोध में माकपा का 6 को प्रदर्शन

चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक चालू नहीं हुआ,  विरोध में माकपा का 6 को प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d