BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुंगेर मूर्ति विर्सजन मामले ने पकड़ा तुल, पुलिस पर उठने लगी कार्यवाही की मांग

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
मुंगेर मूर्ति विर्सजन मामले ने पकड़ा तुल, पुलिस पर उठने लगी कार्यवाही की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार(मुंगेर): मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग मामला तुल पकड़ने लगा है.जिला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.
वहीं लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. चिराग ने ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है. स्थानीय एसपी को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफआईआर दर्ज करवाए नीतीश कुमार. मृतक के परिवार को 50 लाख रूपए और एक सरकारी नौकी दिया जाए .

वहीं जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करना बंद करें. बीजेपी उम्मीदवार प्रणव कुमार ने कहा कि प्रशासन के द्वारा कि गई कार्यवाही काफी निंदनीय है. प्रशासन ने धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया है.उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी ने मुंगेर में दुर्गा पूजा विसर्जन को हल्के में लिया. जिसे लेकर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक इस को अवगत कराया गया था. लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई. आज प्रशासन के लापरवाही के कारण बड़ी घटना घट गई. वहीं बीजेपी प्रत्याशी प्रणव कुमार ने कहा कि मुंगेर डीएम और एसपी का तबादला किया जाए और घटनाओं में शामिल दोषियों पर जांच कर कार्रवाई की जाए.

वहीं पूरे घटनाक्रम की बात करे तो मुंगेर शहर के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर देर रात चल रहे प्रतिमा विसर्जन समारोह के दौरान पुलिस बल पर पथराव किया गया. इसमें अनुराग कुमार नाम के 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. 6 अन्य भी घायल हुए. वही इस घटना में जिला पुलिस के दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बसपा के 6 विधायकों ने की बगावत, अखिलेश यादव से की मुलाकात

Next Post

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Next Post
लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 240 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d