BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी जमीन पर कब्जा होता देख एक्शन में आया नगर निगम

मेयर ने दिया निगम की जमीन को चिन्हित करने का निर्देश

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
अपनी जमीन पर कब्जा होता देख एक्शन में आया नगर निगम

अपनी जमीन पर कब्जा होता देख एक्शन में आया नगर निगम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: यूं तो आम लोगों की जमीन हड़पने की खबरें बहुत बार प्रकाश में आयी है. लेकिन ताजा मामला नगर निगम से जुड़ा है. भू माफिया अब नगर निगम की जमीन को हड़पने से भी नहीं कतरा रहे हैंं. अब नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीन पर भी अवैध रूप से कब्जा करने का सिलसिला शुरू हो गया है. गुरुवार को एलहातू स्थित पहाड़ टोली में ऐसा ही मामला सामने आया.
रांची नगर निगम की जमीन पर पिछले तीन दिनों से कब्जा करने की तैयारी की जा रही थी. जमीन पर चूने से मार्किंग करने के बाद नींव खुदाई का काम शुरू हो चुका था. स्थानीय निवासियों ने गुरुवार की सुबह नींव खुदाई का काम होता देख तत्काल स्थानीय पार्षद बसंती लकड़ा को इसकी सूचना दी.
पार्षद ने तत्काल इस मामले की सूचना मेयर आशा लकड़ा व इंफोर्समेंट टीम को दी. इंफोर्समेंट टीम के पहुंचते ही नगर निगम की जमीन पर नींव की खुदाई करा रहा व्यक्ति भाग खड़े हुए. कुछ देर बाद मौके पर मेयर भी पहुंची.
उन्होंने बताया कि पहाड़ टोली में रांची नगर निगम की नौ एकड़ जमीन है। मार्किंग की गई जमीन से ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित व्यक्ति के द्वारा नौ से 10 डिस्मिल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाला व्यक्ति एदलहातू का स्थानीय निवासी मनीष है।
आशा लकड़ा ने बताया कि इस मामले में नगर आयुक्त मनोज कुमार को सूचित कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही एक कमेटी बनाकर 53 वार्डों में रांची नगर निगम की जमीन को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय पार्षदों के सहयोग से संबंधित वार्ड क्षेत्र में स्थित रांची नगर निगम की जमीन को चिन्ह्ति किया जाएगा और जमीन से संबंधित कागजात भी तैयार किए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर टीम गठित कर रांची नगर निगम की जमीन का रिकॉर्ड तैयार करने काम शुरू कर दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेतिया जेल में फांसी लगा बंदी ने की खुदकुशी

Next Post

युवक गायब, कटी हुई उंगली मिली..हत्या की आशंका

Next Post
युवक गायब, कटी हुई उंगली मिली..हत्या की आशंका

युवक गायब, कटी हुई उंगली मिली..हत्या की आशंका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d