BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेतन नहीं मिलने पर नगर निगम कर्मचारियों का ऐलान, कहा- 9 नवंबर से करेंगे हड़ताल

by bnnbharat.com
November 8, 2020
in समाचार
मदरसा शिक्षकों के वेतन भुगतान का रास्ता साफ
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली में तीनों नगर निगमों के कर्मचारियों ने दीपावली से पहले तीन महीने के वेतन का भुगतान न होने पर 9 नवंबर से हड़ताल का ऐलान किया है. शनिवार को मामले को लेकर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में महापौरों और यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच तीन घंटे तक बैठक चली. बैठक में सहमति नहीं बनने पर यूनियनों ने तीनों निगमों में हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का पूरा वेतन एक साथ चाहिए.

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तीनों निगमों के महापौर जयप्रकाश, निर्मल जैन और अनामिका सिविक सेंटर पहुंचे. साथ ही तीनों निगमों के निगमायुक्त और तीनों निगमों की यूनियन के पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी दोपहर करीब दो बजे सिविक सेंटर पहुंच गए. द्वितीय दल पर स्थित सभागार में शुरू हुई बैठक में ऑल दिल्ली नगर निगम कर्मचारी भारतीय लोक हित मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार, सुपरवाइजनर सैनिटेशन यूनियन के पदाधिकारी मुकेश वैद्य, कंफेडरेशन की तरफ से एपी खान और शिक्षकों की यूनियनों के पदाधिकारियों ने महापौर और निगमायुक्तों के समक्ष वेतन का मुद्दा उठाया.

यूनियन नेताओं ने पूछा कि क्या वह कर्मचारियों की काली दीपावली मनवाना चाहते हैं. इस पर महापौर जयप्रकाश ने कहा कि ऐसा नहीं है. दीपावली से पहले निगम कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा वेतन देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य में कोई पैसा नहीं मिला है. अधिकांश पैसा कोरोना और निगम कर्मचारियों के लिए ही जारी किया गया है.

https://bnnbharat.com/bihar-exit-polls-ndas-chance-of-returning/
https://bnnbharat.com/from-today-pm-modi-will-inaugurate-the-ferry/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Exit Polls: एनडीए की सत्ता वापसी के चांस कम, महागठबंधन सत्ता के करीब

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 97 लाख के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 97 लाख के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d