BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर निगम ने नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास लाभुकों का कराया गृह प्रवेश

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in समाचार
नगर निगम ने नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास लाभुकों का कराया गृह प्रवेश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ईस्ट जेल रोड स्थित प्रेम नगर के समीप नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवासों में मेयर आशा लकड़ा व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बुधवार को 55 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया और उन्हें आवंटित फ्लैट की चाबी सौंपी.

प्रधानमंत्री आवास में कुल 180 फ्लैटों का निर्माण कराया गया है. फिलहाल 71 चयनित लाभुकों ने आवास के लिए निर्धारित राशि 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा कराया है.

लाभुकों के गृह प्रवेश के लिए मौके पर पूजा-पाठ की व्यवस्था भी की गई थी, उसके बाद विधि-विधान के तहत लाभुकों ने अपने-अपने आवास में प्रवेश किया.

पूर्व में चयनित लाभुकों के बीच लॉटरी के माध्यम से आवास का आवंटन किया गया था. फिलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नविनिर्मित आवास में बोरिंग से पानी की व्यवस्था उपलब्ध है.

बिजली कनेक्शन संबंधित के लिए संबंधित सामूहिक रूप से बिजली विभाग में आवेदन देंगे. उसके बाद पीएम आवासों में बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

इस मौके पर मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में इस योजना को मूर्त रूप दिया था. केंद्र सरकार ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है.

2024 तक सभी गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि कुछ लाभुक पारिवारिक कारणों से गृह प्रवेश नहीं कर सके.

संबंधित लोगों को जल्द ही आवंटित फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी. इस अवसर पर वार्ड-18 की पार्षद आशा देवी गुप्ता, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, नगर प्रबंधक विजयेंद्र कुमार समेत रांची नगर निगम के कई कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़ा तालाब की सफाई के लिए जनप्रतिनिधि सामाजिक एवं धार्मिक संगठन आगे आएं: संजय सेठ

Next Post

बड़ी खबर:INS विक्रांत से डाटा चुराने वालों को NIA ने दबोचा, मुंगेर से एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

Next Post
बड़ी खबर:INS विक्रांत से डाटा चुराने वालों को NIA ने दबोचा, मुंगेर से एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

बड़ी खबर:INS विक्रांत से डाटा चुराने वालों को NIA ने दबोचा, मुंगेर से एक शख्स की हुई गिरफ्तारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d