रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए रांची सहित राज्य के सभी नगर निकायों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है. इसके बाद रांची नगर निगम हरकत में आ गयी.
Also Read This: “देखिए! जाते-जाते कहे देते हैं केवल-वोट बैंक बन कर मत रहिए”
सीएम के आदेश के बाद नगर आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार की देर रात स्पेशल सैनिटेशन ड्राइव चलाया. इसके तहत पूरे शहर में स्थित हाट, बाजार, मॉल के आसपास केमिकल का छिड़काव कराया गया.
शहर में लगाया गया
डस्टबिन से कूड़ा हटाकर, वहां भी केमिकल से सफाई की गई. ताकि कहीं पर किसी तरह की गंदगी न दिखे.
इधर, सफाईकर्मियों ने देर रात शहर के सभी प्रमुख सड़कों सहित मुहल्लों में लगे कूड़े के ढेर को साफ किया.
वहीं, सुबह से ही पूरे वार्ड में जोरदार तरीके से सफाई अभियान चलाया जा रहा है. ट्रैकर स्टैंड स्थित मिनी कूड़ा डंपिंग यार्ड और झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में भी चारों ओर केमिकल का छिड़काव कराया गया.

