रांची:- राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मई में गर्मी और बढ़ेगी. झारखंड से राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने सरकार से गर्मी के मौसम में आम जनता के लिए जलापूर्ति की ठोस व्यवस्था करने का आग्रह किया है.
श्री मारू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर पेयजल जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाई गया है. परंतु यह पता नहीं है कि कब तक जलापूर्ति शुरू की जाएगी.
उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम का यह बड़ा दायित्व है कि शहर के लोगों को प्यासा नहीं रहना पड़े और उन्हें निरंतर पेयजल की आपूर्ति की जा सके. टैंकरों से जगह-जगह पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए.
श्री मारू ने यह भी कहा है कि जल स्रोत सूखते जा रहे हैं. अतः नए जल स्रोतों की व्यवस्था होनी चाहिए उन्होंने कहा कि राजधानी में बोरिंग करने वाली गाड़ियां नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि शहर का विस्तार होते जा रहा है लेकिन नए जल स्रोत की व्यवस्था नहीं की जा रही है. शहर के विस्तार के साथ-साथ आबादी भी तेजी से बढ़ रही है.

