रांची: रांची नगर निगम के कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान को लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है.
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम का कहना है कि सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सभी कर्मी 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है.
उन्होंने बताया कि सातवां वेतनमान कैबिनेट से पास होने के बाद भी अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है.

