BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने गिनाई पिछले साढ़े चार साल की उपलब्धियां, कहा…

by bnnbharat.com
July 5, 2019
in Uncategorized
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने गिनाई  पिछले साढ़े चार साल की उपलब्धियां, कहा…

Municipal Development Minister CP Singh said the achievements of last four and a half years, ...

Share on FacebookShare on Twitter

फलक शमीम

रांची, 5 जुलाई : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घटक चार में 100571 आवासों की स्वीकृति दी गई। इसमें 48407 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। सितंबर में 15 हजार आवासों में गृहप्रवेश होगा। सितंबर में ही 34333 आवासों का शिलान्यास भी होगा। अगले चार माह में देवघर में 64 कालीरेखा कुष्ठ आश्रम का उद्घाटन होगा। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, आदित्यपुर व सरायकेला-खरसांवा में 7202 आवासों के निर्माण का भूमि पूजन भी होगा। जुलाई 2019 तक 18792 आवासों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

सीपी सिंह शुक्रवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी शहरी निकाय ओडीएफ घोषित किये जा चुके हैं। 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला और 2019 में दूसरा स्थान झारखंड को मिला। अगले चार माह में 184 यूनिट सामुदायिक शौचालय और 194 यूनिट मॉड्यूलर सामुदायिक शौचालय का अधिष्ठापन किया जायेगा।

अगले चार माह में 10 पार्क का उद्घाटन

अगले चार माह में आदित्यपुर में दो, चास में दो, देवघर में एक , धनबाद में तीन और हजारीबाग में दो पार्क का उद्घाटन होगा। गिरिडीह पेयजलापूर्ति योजना का उद्घाटन सितंबर में होगा। आदित्यपुर, चास, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और रांची की पेयजलापूर्ति योजना पर 1334 करोड़ खर्च होंगे। इससे 247569 आवासों को पेयजलापूर्ति की जायेगी। नमामी गंगे के तहत सितंबर तक सात पक्के घाटों का निर्माण पूरा कर लिया जायेगा। कुल 16 घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। रांची में दुबलिया और खादगढ़ा में इंटर स्टेट बस टर्मिनल का निर्माण होगा। सुकुरहुटू में 49 एकड़ भूमि पर ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। इसमें 500 से 700 ट्रक खड़ा करने की व्यवस्था होगी। धनबाद में बरटांड़ और जीटी रोड में इंटर स्टेट बस टर्मिनल होगा। धनबाद के पंडुकी में ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। जमशेदपुर के मानगो में इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनेगा। अगले चार माह में स्वयं सहायता समूहों के 10 हजार सदस्यों को सस्टेबल इंप्लोयमेंट के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा। 1000 गरीब शहरी महिलाओं को रानी मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 800 नये सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन किया जायेगा। दो हजार लाभुकों को बैंक से लोन उपलब्ध कराया जायेगा।

स्मार्टसिटी मिशन की भी कार्ययोजना तैयार

अगले चार माह में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भूमि आबंटन नियमावली की स्वीकृति और ई-आॅक्सन प्रक्रिया की शुरूआत होगी। पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम फेज टू की शुरुआत होगी। पार्क, क्लब, स्पोटर्स सेंटर व सोलर पार्क निर्माण का कार्यादेश जारी किया जायेगा। वहीं रांची वेंडर मार्केट, हज हाउस का निर्माण पूरा हो गया है। रवींद्र भवन, जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यीकरण, बड़ा तालाब व करमटोली तालाब का सौंदर्यीकरण चल रहा है। स्मार्ट सड़क के तहत राजभवन से बिरसा चौक(162.25 करोड़) जनवरी 2021 तक, एयरपोर्ट से बिरसा चौक( 42.52 करोड़) जनवरी 2021 तक, राजभवन से कांटाटोली(92.99 करोड़) फरवरी 2021 तक, राजभवन से बूटी मोड़( 188.18 करोड़) मार्च 2021 तक और कांटाटोली फ्लाई ओवर( 238 करोड़) दिसंबर 2020 तक पूरा होगा। रांची में 40 हजार स्ट्रीट लाइट लग चुका है और नौ हजार लगाये जायेंगे।

247275 नये जलापूर्ति कनेक्शन दिये जायेंगे

अगले चार माह में 247275 नये जलापूर्ति कनेक्शन दिये जायेंगे। 1236375 लोगों को पेयजलापूर्ति होगी। अगले चार माह में गिरिडीह शहरी जलापूर्ति योजना का जीर्णोद्धार, चाकुलिया शहरी जलापूर्ति योजना, लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना, गोड्डा शहरी जलापूर्ति योजना और रांची शहरी जलापूर्ति योजना का काम पूरा हो जायेगा। वहीं अगले चार माह में कोडरमा शाहरी, बासुकीनाथ शहरी, रांची शहरी, धनबाद शहरी, देवघर शहरी, दुमका और मेदिनीनगर शहरी जलापूर्ति योजनाएं शुरू होंगी। एडीबी के तहत मानगो सिवरेज , जुगसलाई सिवरेज, दुमका सिवरेज, रांची जलापूर्ति योजना फेज टू, हुसैनाबाद शहरी जलापूर्ति योजना और मेदिनीनगर ड्रेनेज परियोजना प्रस्तावित है। वहीं अगले चार माह में जुगसलाई सिवेज, दुमका सिवरेज परियोजना शुरू होगी। नगर निकाय भवन देवघर, रामगढ़, रांची, चाईबासा और चक्रधरपुर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन: बीवी को मारकर 100 दिनों तक फ्रिज में छिपाया शव, आरोपी को मौत की सजा

Next Post

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया स्वीकार, रातू रोड फ्लाई ओवर में है पेंच

Next Post
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया स्वीकार, रातू रोड फ्लाई ओवर में है पेंच

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया स्वीकार, रातू रोड फ्लाई ओवर में है पेंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d