BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मई-जून में होने वाला निकाय चुनाव स्थगित

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in Uncategorized
मई-जून में होने वाला निकाय चुनाव स्थगित

मई-जून में होने वाला निकाय चुनाव स्थगित

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में मई-जून में शहरी निकायों के लिए होने वाले चुनाव को स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त एन.एन.पांडेय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोविड-19 महामारी घोषित किया जा चुका है, ऐसी स्थिति में परिस्थिति को सामान्य होने तक मई-जून में होने वाले निकाय चुनाव को स्थगित किया जाता है. उन्होंने बताया कि महामारी की परिस्थिति सामान्य होने पर राज्य सरकार के परामर्श के बाद नगर निकायों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करायी जाएगी.

निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राज्य में 8 नगरपालिकाओं का चुनाव मई-जून 2015 में कराया गया था और पांच वर्ष की नियत अवधि जून 2020 में समाप्त हो रही है. इसके अलावा नगर विकास विभाग द्वारा 6 नए नगरपालिकाओं के गठन की अधिसूचना जारी किये जाने के बाद भी इन क्षेत्रों में मई-जून में चुनाव कराया जाना था. इसके अलावा अतिरिक्त पांच स्थानों और पदों पर रिक्ति उत्पन्न होने के कारण उपनिर्वाचन कराया जाना निर्धारित था. इस बीच समूचे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार हो जाने के कारण डब्ल्यूएचओ द्वारा इसे महामारी घोषित कर दिया गया. इसके संक्रमण के प्रचार को रोकने के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 मार्च से लॉकडाउन संपूर्ण राज्य में लागू किया गया. जबकि भारत सरकार की ओर से भी इस बीच लॉकडाउन की घोषण की गयी है. ऐसी स्थिति में फिलहाल समूह में एकत्रित होना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है.

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 14 नगर निकाय और पांच स्थानों पर उपचुनाव की तैयारियां चरणबद्ध रूप से शुरू कर दी गयी थी परंतु देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के कारण 23 मार्च से अंतिम चरण की तैयारी प्रभावित हो गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SEBI ने लगाया 14 कंपनियों पर 5 वर्ष का प्रतिबंध

Next Post

सावधान: ‘खादी इंडिया’ के नाम पर फर्जी PPE किट बेच रहीं कंपनियां

Next Post
सावधान: ‘खादी इंडिया’ के नाम पर फर्जी PPE किट बेच रहीं कंपनियां

सावधान: 'खादी इंडिया' के नाम पर फर्जी PPE किट बेच रहीं कंपनियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d